लाइव न्यूज़ :

सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलापट्ट पर स्याही पोतने के मामले में 150 के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 28, 2021 23:17 IST

Open in App

नोएडा, 28 सितंबर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलापट्ट पर स्याही पोत कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक तेजपाल नागर आदि का नाम मिटाने वाले करीब 150 लोगों के खिलाफ दादरी थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है । उन्होंने बताया कि इस वीडियो में समाजवादी पार्टी के नेता श्याम सिंह भाटी व उनके समर्थक नजर आ रहे हैं ।

अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि इस मामले में 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि शिलापट्ट पर लगे नामों के ऊपर कालिख पोतकर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में धारा 153, धारा 3, धारा 6 स्पेशल पावर एक्ट, भारतीय दंड विधान की धारा 427, 269, 270, 271 तथा महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र