लाइव न्यूज़ :

महामारी के बीच धार्मिक जुलूस निकालने के मामले में गुजरात में 125 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:12 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 मई पुलिस ने गुजरात में गांधीनगर जिले के पालोदिया गांव में एक धार्मिक जुलूस निकालकर कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का कथित रूप में उल्लंघन करने के कारण करीब 125 लोगों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया।

पुलिस उपाधीक्षक (कलोल विभाग) वी एन सोलंकी ने बताया कि कलोल तहसील में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे निकाले गए जुलूस के मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि करीब 125 लोगों ने इस जुलूस में हिस्सा लिया था।

सोलंकी ने कहा, ‘‘कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच ग्रामीणों को इस प्रकार की प्रार्थनाएं आयोजित नहीं करने के लिए जागरुक किए जाने और सरपंचों को इस प्रकार की सभाओं के बारे में पुलिस को सूचित करने का निर्देश दिए जाने के बावजूद लोग एक स्थान पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए।’’

उन्होंने बताया कि जुलूस में भाग लेने वालों के खिलाफ बुधवार को संतेज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया, जिनमें से 35 की पहचान कर ली गई है और शेष की पहचान की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो