लाइव न्यूज़ :

अमेठी में दलित किशोरी को पीटे जाने, उससे छेड़खानी किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 28, 2021 11:56 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 28 दिसंबर उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय एक दलित किशोरी को कथित रूप से पीटे जाने और उससे छेड़खानी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अमेठी के पुलिस उपाधीक्षक अर्पित कपूर ने मंगलवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक दलित नाबालिग लड़की की पिटाई और उससे छेड़खानी किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद थाना अमेठी पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया और उसके पिता की तहरीर पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून, अनुसूचित जाति- जनजाति अधिनियम (एससी-एसटी) कानून और भारतीय दंड संहिता की अन्य गंभीर धाराओं के तहत आरोपी सूरज सोनी, शिवम और साकाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कपूर ने बताया कि पीड़िता अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और यह घटना अमेठी थाना क्षेत्र के कस्बा रायपुर फुलवारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता