लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल में झड़प में दो कैदियों के घायल होने के बाद मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 12, 2021 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर तिहाड़ जेल में झड़प में दो कैदियों के घायल होने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई। जेल के अधिकारियों के मुताबिक कल शाम दो-तीन कैदियों के बीच झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि एक-दूसरे पर धारदार वस्तुओं से हमला करने के बाद कैदियों को चोटें आईं। घटना जेल नंबर 3 के अंदर हुई।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। दो कैदियों को अस्पताल भेजा गया है। इलाज के बाद दोनों जेल लौट आए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शनिवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से सूचना मिली कि केंद्रीय जेल तीन के वार्ड नंबर 2 में बंद सुमित दत्त नाम के एक विचाराधीन कैदी को वहां भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल कैदी ने पुलिस को बताया कि साथी कैदियों कालू और बिलौटा ने जेल के भीतर उसपर धारदार हथियारों से वार किया।

अधिकारी ने बताया कि दत्त की जांघ, पेट और पसलियों में चोटें आई हैं। उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। कैदी बृजेश उर्फ कालू की भी जांघ पर चाकू से वार किया गया था और उसे भी उसी अस्पताल भेज दिया गया था।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 324 (खतरनाक हथियारों या साधन से जानबूझकर चोट पहुंचाने) और धारा 34 (समान मंशा)के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान