लाइव न्यूज़ :

स्टीविया के नाम पर अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के मामले में ई-कॉमर्स कंपनी के अधिकारियों पर मामला

By भाषा | Updated: November 20, 2021 21:57 IST

Open in App

भोपाल, 20 नवंबर मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने एक नामी ई-कॉमर्स कंपनी के जरिए एक पादप आधारित स्वीटनर (स्टीविया) के नाम पर अवैध मादक पदार्थ गांजे का व्यापार करने वाले गिरोह का खुलासा करने के बाद शनिवार को कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भिंड के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि देश में काम करने वाली अमेजन इंडिया के कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 38 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले अमेजन ने एक बयान में कहा था कि वह अपने मंच के जरिए अवैध उत्पादों की बिक्री की इजाजत नहीं देती है और वह इस मामले में जांच में सहयोग कर रही है।

सिंह ने कहा कि इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी में किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं है। एनडीपीएस कानून की धारा 38 मादक पदार्थों से संबंधित अपराध में कंपनियों और उनके प्रबंधन की भूमिका से संबंधित है।

एसपी ने बताया कि ग्वालियर निवासी ब्रजेंद्र तोमर और सूरज उर्फ कल्लू पवैया के पास 21.7 किलोग्राम गांजा बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर 13 नवंबर को जिले के गोहद थाने में एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद ग्वालियर के एक अन्य निवासी मुकुल जायसवाल और भिंड के मेहगांव के निवासी और खरीदार चित्रा वाल्मीकि को गिरफ्तार किया गया।

सिंह ने बताया कि जांच से पता चला कि पवैया और जायसवाल ने बाबू टैक्स नाम की एक कंपनी बनाई और इसे एक विक्रेता के रुप में अमेजन पर पंजीकृत कराया था।

उन्होंने कहा कि वे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से कंपनी के माध्यम से एक पौधा आधारित स्वीटनर (स्टीविया) के नाम पर गांजे की आपूर्ति करते थे।

इस सप्ताह की शुरुआत में अमेजन के एक प्रवक्ता ने कहा था कि कंपनी का मंच तीसरे पक्ष के विक्रेताओं को सीधे ग्राहकों को उत्पादों को प्रदर्शित करने, सूचीबद्ध करने और बिक्री करने में सक्षम बनाता है। कंपनी भारत में कानून के तहत प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री की अनुमति नहीं देती है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस मुद्दे पर हमें सूचित किया गया और हम जांच अधिकारियों को आवश्यक सहयोग और समर्थन का भरोसा देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां