लाइव न्यूज़ :

अदालत परिसर में युवती को नीचे फेंकने का मामला : दर्जन भर लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:01 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), सात दिसंबर घरेलू विवाद को लेकर नरवाना अदालत परिसर के अधिवक्ता चैंबर में चल रही पंचायत के दौरान एक युवती को पहली मंजिल से नीचे फेंकने के मामले में पुलिस ने दर्जन भर लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

टोहाना निवासी हनुमान से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि उसके बेटे सुरेश का विवाद शम्मी के साथ हुआ है और दोनों के बीच 2018 से ही विवाद चल रहा है।

उन्होंने बताया कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है और छह दिसंबर को दोनों पक्षों को सुलह के लिए बुलाया गया था। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान शम्मी के परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। जब सुरेश की बहन सीमा ऊर्फ सुमन ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उन्होंने उसे पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हनुमान से मिली शिकायत के आधार पर गांव दुर्जनपुर निवासियों सुरेश, पालु, सोनु, सुभाष, शम्मी, ज्ञानी राम, चांदी राम, ओमप्रकाश, हकीकत, चतरू सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सुरेश, सुभाष, सोनु को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया