लाइव न्यूज़ :

किशोरी की मौत का मामला: मुंबई पुलिस डमी के जरिए घटनाक्रम को दोहराएगी

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:53 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी पुलिस 19 वर्षीय एक किशोरी की मौत के मामले में परिस्थितियों की बेहतर जांच के लिए खार स्थित एक इमारत में डमी के जरिए घटनाक्रम को दोहराएगी।

जान्हवी कुकरेजा की मौत के रहस्य को जानने के लिए पुलिस मादक पदार्थों सहित विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

उसका शव एक जनवरी की सुबह मिला था।

खार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि मृतका के खून, बाल और नाखूनों के नमूने मुंबई के कलीना स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

पुलिस ने हत्या के आरोप में किशोरी के दो दोस्तों श्री जोधनकर (24) और दिया पडानकर (19) को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में पुलिस ने कहा कि इन दोनों लोगों के साथ किशोरी नए साल की पूर्व संध्या पर एक पार्टी में शामिल होने के लिए संबंधित इमारत में गई थी। उसका शव एक जनवरी की सुबह इमारत के भूतल पर मिला था।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस अगले कुछ दिन में डमी का इस्तेमाल कर घटनाक्रम को दोहराएगी, ताकि जांच में मदद मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO