लाइव न्यूज़ :

भारत के नक्शे से छेड़छाड़ का मामला : ट्विटर इंडिया के खिलाफ भोपाल में प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:29 IST

Open in App

भोपाल, 29 जून मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा मंगलवार को निर्देश दिए जाने के कुछ ही घंटों बाद यहां पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ में ट्विटर पर भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाने के मामले में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

साइबर प्रकोष्ठ के पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह ने बताया, ‘‘ट्विटर पर भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ के मामले में शिकायत मिलने के बाद ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी के खिलाफ भादंसं की धारा 505 (2) के तहत यहां आज साइबर प्रकोष्ठ में प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

उन्होंने कहा कि दुर्गेश केसवानी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। केसवानी मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हैं।

केसवानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘एक षड़यंत्र के तहत ट्विटर ने भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को अलग देश दिखाया है। इस कृत्य ने हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। इसलिए मैंने ट्विटर इंडिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए साइबर अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज करायी।’’

प्राथमिकी दर्ज होने से कुछ ही घंटों पहले मंगलवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट किया था, ‘‘लंबे समय से देश के विरोध में लगातार कुछ न कुछ चल रहा है। कभी भारत माता के बारे में अनर्गल बोलना तो कभी ट्विटर पर देश का गलत नक्शा दिखाना। ये सब गंभीर मसले हैं। इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने भी इसे गंभीरता से लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी को इस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos