लाइव न्यूज़ :

‘एंटीलिया’ के पास एसयूवी मिलने का मामला : आरोपी ने इकबालिया बयान दर्ज कराया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:09 IST

Open in App

मुंबई, पांच जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को विशेष अदालत को बताया कि दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक एसयूवी मिलने और बाद में कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में गिरफ्तार मनीष सोनी ने एक मजिस्ट्रेट के सामने इकबालिया बयान दिया है। अंबानी के आवास के पास मिली गाड़ी में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी।

अदालत को बताया गया कि हालांकि, मजिस्ट्रेट ने ‘‘अनजाने में’’ आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सोनी को सोमवार को विशेष अदालत में पेश किया जाना था।

सोनी के वकील राहुल अरोटे ने कहा, ‘‘हालांकि, सोनी को शाम साढ़े पांच बजे तक पेश नहीं किया जा सका। इसलिए उन्होंने (एनआईए ने) सोनी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए आवेदन किया क्योंकि आरोपी को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 (इकबालिया बयान) के तहत बयान दर्ज कराने के लिए एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। उन्हें गलत तरीके से जेल हिरासत में भेजा गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह अवैध है। हमने इसे अदालत के सामने रिकॉर्ड में रखा है कि उन्होंने (एनआईए) सोनी को पेश नहीं किया है और इसलिए उनकी (न्यायिक) हिरासत का अनुरोध नहीं कर सकते हैं।’’ इससे पहले दिन में, एनआईए ने सोनी को विशेष अदालत के समक्ष पेश नहीं किया। जांच एजेंसी ने इसके बजाय अदालत को बताया कि आरोपी को बयान दर्ज करने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। एनआईए ने आगे कहा कि मजिस्ट्रेट ने सोनी का बयान दर्ज करने के बाद ‘‘अनजाने’’ में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सोनी और सतीश मोथकुरी को 17 जून को पूर्व ‘‘मुठभेड़ विशेषज्ञ’’ पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा के साथ गिरफ्तार किया गया था। विशेष अदालत ने दोनों को पांच जुलाई तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

इस साल 25 फरवरी को अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘एंटीलिया’ के पास एसयूवी बरामद की गयी थी। हिरन मार्च में ठाणे जिले में मृत पाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू