लाइव न्यूज़ :

कानपुर में दलित नाबालिग किशोरी से दुष्‍कर्म का मामला आया सामने

By भाषा | Updated: February 20, 2021 23:15 IST

Open in App

कानपुर (उप्र) 20 फरवरी कानपुर के घाटमपुर इलाके में 17 वर्षीय एक दलित नाबालिग किशोरी का कथित रूप से अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में छापा मारकर 20 से 22 वर्ष के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान अनुराग उर्फ छोटे, उसके चचेरे भाई महेश और दादा राम के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्‍तव ने शनिवार को बताया कि दलित नाबालिग किशोरी शुक्रवार को शौच के लिए गई थी तभी छोटे और दादा राम समेत तीनों युवकों ने उसे जबरन उठा लिया। एएसपी ने बताया कि छोटे ने एक अलग स्‍थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

एएसपी ने बताया कि पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंचने में कामयाब रही और उसने अपने भाई के सामने आपबीती सुनाई। भाई ने घाटमपुर थाने में पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। श्रीवास्‍तव ने तीनों आरोपियों के गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!