लाइव न्यूज़ :

बालिका से दुष्कर्म, हत्या का मामला फास्ट ट्रैक अदालत में चलेगा : मंत्री

By भाषा | Updated: December 23, 2020 22:20 IST

Open in App

हरिद्वार, 23 दिसंबर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हरिद्वार में तीन दिन पूर्व दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई 11 वर्षीय बालिका के परिवार को आश्वासन दिया कि त्वरित न्याय के लिए इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में की जाएगी।

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री और हरिद्वार के स्थानीय विधायक कौशिक मंगलवार रात को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कौशिक ने कहा कि बालिका को त्वरित न्याय दिलाने के लिए मुकदमा फास्ट ट्रैक अदालत में चलेगा।

मंत्री ने हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस को फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

रविवार की शाम सामने आए इस मामले को लेकर शहर के व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों में बहुत गुस्सा है। लोगों ने कई जगह मोमबत्ती जलाकर और जुलूस निकाल कर पुलिस व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कृष्णराज एस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिये आठ पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

घटना में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि एक अन्य फरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल