लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त कर्नल और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 3, 2021 13:17 IST

Open in App

बरेली (उप्र) तीन अप्रैल बरेली शहर के थाना बारादरी में कथित तौर पर एक सेवानिवृत्त कर्नल द्वारा महिला संग दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले में आरोपी और उसके एक साथी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला (30) कार्यक्रमों में गाना गाती है। महिला के आरोपों के हवाले से उन्होंने बताया कि सहारनपुर जिले के ग्राम मड निवासी मोहर सिंह से महिला की एक संगीत कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। महिला के अनुसार मोहर सिंह ने खुद को सेवानिवृत्त कर्नल बताया था।

सिंह ने बताया कि चार साल पहले मोहर सिंह ने महिला से उसके घर पर दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर कानूनी कार्रवाई न करने के लिए सहमत कर लिया। महिला का आरोप है कि मोहर सिंह ने उससे 20 लाख रुपये लेकर मकान भी बनाया लेकिन शादी के नाम पर टालमटोल करता रहा।

शिकायत के मुताबिक एक साल से कर्नल उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रहा है और मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। शादी का दबाव बनाने पर 27 मार्च को उसने हरिद्वार में शादी करने की बात की लेकिन रुड़की पहुंचकर उसने जब सिंह को फोन किया तो जवाब नहीं मिला। महिला जब अपने घर लौटी तो रात आठ बजे मोहर सिंह और बरेली निवासी उसके साथी हमीद ने उससे मारपीट की और दोनों ने दुष्कर्म की कोशिश भी की।

पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बताया कि शुक्रवार को दुष्कर्म और मारपीट समेत भादंसं की संबंधित धाराओं में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया