लाइव न्यूज़ :

निषाद परिवारों पर पुलिस ज्यादती का मामला विधानसभा में उठा

By भाषा | Updated: March 2, 2021 21:00 IST

Open in App

लखनऊ, दो मार्च प्रयागराज में निषाद समुदाय पर यमुना नदी से अवैध बालू खनन के आरोप में की गई कथित पुलिस ज्यादती का मामला मंगलवार को विधानसभा में भी गूंजा। सपा ने इस मामले की जांच की मांग की।

शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता आराधना मिश्रा ने यह मामला उठाते हुए कहा कि प्रयागराज में निषाद समुदाय की महिलाओं और बच्चों समेत अनेक लोगों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता बेहद दुखद है। इस पुलिस कार्यवाही के दौरान वहां एक भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। पुलिस ने निषाद समुदाय की नौकाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कांग्रेस नेता के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के मुताबिक नदी के तट पर बालू का खनन करना प्रतिबंधित है।

उन्होंने कहा कि गत चार फरवरी को जिला प्रशासन, खनन विभाग के अधिकारियों तथा पुलिस अफसरों ने निषाद समुदाय के लोगों से अवैध खनन नहीं करने को कहा था। उसके बाद खनन कर निकाली गई बालू को एक जेसीबी मशीन के जरिए फिर से नदी तट पर डाला जा रहा था तभी कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

इसीबीच, सपा सदस्य उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

गौरतलब है कि प्रयागराज में निषाद समुदाय के लोगों पर हुए पुलिस कार्यवाही के बाद 21 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने संबंधित निषाद परिवारों से मुलाकात की थी और उन्हें हर संभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया था।

प्रियंका ने बसवार गांव का दौरा किया था जहां पुलिस ने चार फरवरी को छापा मारकर कथित रूप से अवैध खनन में शामिल लोगों से मारपीट की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?