लाइव न्यूज़ :

सरकारी राशि दुरूपयोग का मामला : मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के परिसरों पर छापा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 00:17 IST

Open in App

गया-पटना, 17 नवंबर बिहार विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति राजेन्द्र प्रसाद के विभिन्न ठिकानों पर बुधवार को छापा मारा।

एसवीयू के अपर महानिदेशक नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि राजेन्द्र प्रसाद और विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों के विरूद्ध जालसाजी एवं आय से अधिक सम्पत्ति जमा करने को लेकर 16 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

उन्होंने बताया कि राजेन्द्र प्रसाद ने मगध एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर रहते हुए सामान खरीदी और नियुक्ति आदि के मद में लगभग 30 करोड़ रुपये की सरकारी राशि का दुरूपयोग किया है।

विशेष निगरानी इकाई की अदालत से आदेश प्राप्त कर टीम ने गया स्थित राजेन्द्र प्रसाद के निवास कार्यालय एवं गोरखपुर स्थित उनके निजी आवास पर आज सुबह से तलाशी शुरू की। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान खरीदी से संबंधित संचिका कार्यालय में न होकर कुलपति के निवास स्थान से मिला, जोकि संदेहास्पद है।

खान ने बताया कि उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिला के रामगढ़ ताल स्थित राजेंद्र प्रसाद के घर की तलाशी के दौरान 70 लाख रुपये नकद, लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के गहने और लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के अलावा कुछ अन्य कीमती सामान एवं दस्तावेज बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि यह पता चला है कि राजेन्द्र प्रसाद ने तत्कालीन वित्तीय पदाधिकारियों पर गलत॑ ढंग से भुगतान करने का दवाब डाला और उनके द्वारा इंकार किए जाने पर उन्हें अपने रसूख का प्रयोग कर विश्वविद्यालय सेवा से बाहर कर दिया। उसके बाद उन्होंने अपने चहेते पदाधिकारियों को विश्वविद्यालय में पदस्थापित कर उनसे अपने मन मुताबिक भुगतान करवाया।

खान ने बताया कि तलाशी के दौरान यह भी पता चला की विश्वविद्यालय परिसर में मात्र 47 गार्ड कार्यरत हैं जबकि 86 के लिए भुगतान राशि की निकासी की जा रही है और देय राशि की तुलना में बहुत ही कम राशि क़ा भुगतान किया जाता है तथा बाकी राशि का दुरूपयोग आपसी मिली-भगत से हर महीने गबन किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता