लाइव न्यूज़ :

कौशांबी में किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया, एक गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: February 20, 2021 21:24 IST

Open in App

कौशांबी, 20 फरवरी उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुराचार किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की ज़िले के ही ग्राम उमरपुर निवासी राजू से पहले से जान पहचान थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राजू ने किशोरी को घुमाने के बहाने बुलाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में गुलशन, सत्यम और एक अन्य व्यक्ति भी आरोपी हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मामले में पुलिस ने दुराचार, मारपीट और धमकी देने की सुसंगत धाराओं समेत पाक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर अभियुक्त राजू को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया है। अन्य अभियुक्तों की भी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद