लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर पर 'लिचिंग' का मामला: तरन तारन में किया गया अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: October 16, 2021 21:31 IST

Open in App

तरन तारन (पंजाब), 16 अक्टूबर दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर किसानों के कुंडली स्थित प्रदर्शन स्थल के नजदीक धर्मग्रंथ की कथित बेअदबी में 'लिचिंग' का शिकार बने श्रमिक लखबीर सिंह का शनिवार को तरन तारन में उसके पैतृक गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि के दौरान केवल परिवार के करीबी सदस्य ही मौजूद रहे।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि 'अरदास' के लिए कोई सिख ग्रंथी मौजूद नहीं था और सिंह के गांव चीमा कलां से भी कोई व्यक्ति अंत्येष्टि में शामिल नहीं हुआ। इस दौरान, सिंह की पत्नी जसप्रीत कौर, सास सविंदर कौर, बहन राज कौर और तीन नाबालिग बेटियों समेत परिवार के केवल 12 सदस्य उपस्थित रहे।

परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, चूंकि सिंह पर पवित्र ग्रंथ की कथित बेअदबी के आरोप लगे इसलिए गांव के कुछ लोगों ने परिवार के सदस्यों को केवल अंत्येष्टि करने की अनुमति दी और इसके बाद परिवार के किसी सदस्य को कोई धार्मिक रस्म नहीं करने को कहा।

भारी सुरक्षा के बीच पुलिस एंबलेंस में सिंह का शव लेकर अंत्येष्टि स्थल पहुंचे और अंतिम संस्कार के दौरान भी सुरक्षा बलों की तैनाती रही।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सामने आए मामले में लखबीर सिंह के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के करीब 10 जख्म थे और उसके शव को अवरोधक से बांधा गया था। इस घटना के लिए कथित रूप से निहंगों के एक समूह को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस नृशंस हत्या के घंटों बाद एक व्यक्ति मीडिया के समक्ष आया और दावा किया कि उसने सिंह को पवित्र ग्रंथ की ‘बेअदबी’ करने की ‘सजा’ दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र