लाइव न्यूज़ :

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नाम से 500 करोड़ रुपए का फर्जी ठेका देने का मामला आया सामने

By भाषा | Updated: July 23, 2021 13:57 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 23 जुलाई नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के नाम से 500 करोड़ रुपए की मिट्टी की खुदाई व भराई के लिए फर्जी ठेका किसी कंपनी को देने का मामला प्रकाश में आया है। यह कथित ठेका यमुना विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर के जरिये जारी किया गया है। इस मामले में यमुना विकास प्राधिकरण के एसीईओ रविंद्र सिंह ने नोएडा पुलिस को पत्र लिखकर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा है।

पत्र में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। लोगों को फंसाने के लिए पत्र में तमाम तरह की जानकारी साझा की गई हैं। पत्र के मुताबिक, फर्जी ठेका दस्तावेज में बताया गया है कि काम लेने वाली कंपनी को डीजल का पेमेंट एडवांस में दिया जाएगा और यह पैसा बिल में काटा जाएगा। पत्र के मुताबिक, इसके अलावा काम करने वाली कंपनी के बिल का भुगतान 21 दिन में करने की बात भी कही गई है। इतना ही नहीं बताया गया है कि ठेके के तहत मिट्टी की खुदाई और और उसको दूसरी जगह पहुंचाने का काम करना है।

सिंह ने अपने पत्र में शिकायत की है कि ठेके को दूसरी कंपनियों में वितरित करने (सबलेट) का उल्लेख भी किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जरिए वे इस काम के लिए छोटी-छोटी कंपनियों को अपने झांसे में लेंगे और उनसे पैसे ठग लेंगे।

इस मामले में प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह का कहना है कि लोग इस तरह के फर्जी पेपर के झांसे में न आएं। उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट को बनाने की जिम्मेदारी ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी और उसकी एसपीवी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की है। उसमें उत्तर प्रदेश सरकार या किसी अन्य प्राधिकरण की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि टेंडर यही दोनों कंपनियां करेंगी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की भी इसमें कोई भूमिका नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी