लाइव न्यूज़ :

अंबानी के घर के पास एसयूवी मिलने का मामला: आतंकवादी तहसीन अख्तर से चार घंटे पूछताछ

By भाषा | Updated: March 14, 2021 00:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरा वाहन मिलने के मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने शनिवार को तिहाड़ जेल में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तहसीन अख्तर से ‘‘लगभग चार घंटे’’ पूछताछ की।

तिहाड़ जेल में अख्तर की बैरक से बरामद एक मोबाइल फोन के बारे में संदेह है कि इसका इस्तेमाल एक टेलीग्राम चैनल बनाने के लिए किया गया, जिसे बाद में अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर ‘एंटीलिया’ के पास 25 फरवरी को जिलेटिन की छड़ों से लदा वाहन खड़ा करने की जिम्मेदारी लेने के लिए जैश-उल-हिंद नाम के एक समूह द्वारा इस्तेमाल किया गया था।

अख्तर को 2014 में गिरफ्तार किया गया था, जब वह आतंकी समूह इंडियन मुजाहिदीन का सरगना था।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की एक विशेष इकाई की टीम ने बृहस्पतिवार रात जेल प्रशासन द्वारा ली गई तलाशी के दौरान बैरक से फोन बरामदगी मामले में अख्तर से पूछताछ करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी।

सूत्रों ने कहा, ‘‘टीम को तिहाड़ में केंद्रीय जेल नंबर 8 में एक अलग कमरा दिया गया था, जहां अख्तर से पूछताछ की गई... टीम द्वारा उससे लगभग चार घंटे तक पूछताछ की गई और उसके बैरक से जब्त किए गए फोन के बारे में पूछा गया।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इससे पहले दिन में बताया था कि विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम तिहाड़ जेल में अख्तर के बैरक संख्या आठ से मोबाइल फोन मिलने के संबंध में उससे पूछताछ के लिये जेल में है।

उन्होंने कहा, ''हमने उससे पूछताछ के लिये अदालत से अनुमति ली है। आवश्यकता हुई तो उसके आधार पर हम अन्य कैदियों से भी पूछताछ कर सकते हैं।''

अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से लदी स्कॉपियो (एसयूवी) मिलने के मामले में नया मोड़ आने के बाद विशेष प्रकोष्ठ ने इस मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल प्रशासन से संपर्क किया था।

बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि था कि जैश-उल-हिंद ने जिस टेलीग्राम चैनल के जरिये इस मामले की जिम्मेदारी ली थी, उस चैनल को दिल्ली के ''तिहाड़ इलाके में बनाया'' गया था।

मुंबई पुलिस ने उस फोन की लोकेशन पता लगाने के लिये एक निजी साइबर एजेंसी की मदद ली थी, जिसके जरिये चैनल बनाया गया था। जांच के दौरान फोन की लोकेशन दिल्ली के तिहाड़ जेल के निकट मिली थी।

तिहाड़ जेल से मोबाइल फोन मिलने के संबंध में दिल्ली सरकार ने जेल महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos