लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी को धमकी मामले में तिहाड़ जेल में बंद तहसीन अख्तर से पूछताछ के लिए पहुंची दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: March 13, 2021 16:03 IST

Mukesh Ambani Bomb scare: तहसीन अख्तर को साल 2014 में गिरफ्तार किया गया था। उसके बैरक से मोबाइल मिला है। पुलिस को शक है कि उसी मोबाइल से टेलीग्राम चैनल बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन मुजाहिदीन का नेतृत्व करने के लिए तहसीन अख्तर को किया गया था 2014 में गिरफ्तारतहसीन अख्तर के बैरक में मोबाइल फोन मिलने के बाद दिल्ली पुलिस आई हरकत मेंपुलिस को शक है कि इसी मोबाइल से टेलीग्राम चैनल बनाया गया और फिर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी ली गई

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम तहसीन अख्तर से उसके बैरक में मोबाइल फोन मिलने के संबंध में पूछताछ के लिये शनिवार को तिहाड़ जेल पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अख्तर को साल 2014 में प्रतिबंधित आतंकवादी समूह इंडियन मुजाहिदीन का नेतृत्व करने के लिये गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस को संदेह है कि उस मोबाइल फोन का इस्तेमाल एक टेलीग्राम चैनल बनाने के लिये किया गया। फिर उस चैनल का इस्तेमाल जैश-उल-हिंद नामक समूह ने 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई में स्थित घर 'एंटीलिया' के बाहर से जिलेटिन की छड़ों से लदी एसयूवी खड़ी करने की जिम्मेदारी लेने के लिये किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम तिहाड़ जेल में अख्तर के बैरक संख्या आठ से मोबाइल फोन मिलने के संबंध में उससे पूछताछ के लिये जेल में है।

उन्होंने कहा, ''हमने उससे पूछताछ के लिये अदालत से अनुमति ली है। आवश्यकता हुई तो उसके आधार पर हम अन्य कैदियों से भी पूछताछ कर सकते हैं।''

अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से लदी कार मिलने के मामले में नया मोड़ आने के बाद विशेष प्रकोष्ठ ने इस मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल प्रशासन से संपर्क किया था।

बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि था कि जैश-उल-हिंद ने जिस टेलीग्राम चैनल के जरिये इस मामले की जिम्मेदारी ली थी, उस चैनल को दिल्ली के ''तिहाड़ इलाके में बनाया'' गया था।

मुंबई पुलिस ने उस फोन की लोकेशन पता लगाने के लिये एक निजी साइबर एजेंसी की मदद ली थी, जिसके चलते चैनल बनाया गया। जांच के दौरान फोन की लोकेशन दिल्ली के तिहाड़ जेल के निकट मिली।

तिहाड़ जेल से मोबाइल फोन मिलने के संबंध में दिल्ली सरकार ने जेल महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :मुकेश अंबानीतिहाड़ जेलआतंकवादीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया