लाइव न्यूज़ :

कौशांबी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 20, 2021 23:04 IST

Open in App

कौशांबी, 20 फरवरी उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक किशोरी से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की जिले के ही ग्राम उमरपुर निवासी राजू से पहले से जान पहचान थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राजू ने किशोरी को घुमाने के बहाने बुलाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में गुलशन, सत्यम और एक अन्य व्यक्ति भी आरोपी हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मामले में पुलिस ने दुराचार, मारपीट और धमकी देने की सुसंगत धाराओं समेत पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर अभियुक्त राजू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक दूसरे अभियुक्त गुलशन को शनिवार की देर शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल गुलशन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍होंने बताया कि गुलशन सराय अकिल थाना के दस सूचीबद्ध शीर्ष अपराधियों में एक है। 

अभिनंदन ने कहा पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और अन्य अभियुक्त की भी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग