लाइव न्यूज़ :

लड़कियों को जबरदस्ती नचाये जाने का मामला: महाराष्ट्र सरकार ने जांच के आदेश दिये

By भाषा | Updated: March 3, 2021 16:21 IST

Open in App

मुंबई, तीन मार्च महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने उस घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जिसमें जलगांव के एक छात्रावास में पुलिसकर्मियों द्वारा लड़कियों को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर नाचने के लिए मजबूर किया गया।

मंत्री ने विपक्षी सदस्यों द्वारा इस मुद्दे को उठाये जाने के बाद राज्य विधानसभा में यह घोषणा की।

भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार जलगांव में एक छात्रावास की कुछ लड़कियों ने शिकायत की थी कि बाहर के लोगों और पुलिसकर्मियों को जांच के बहाने परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई और कुछ लड़कियों से कपड़े उतरवा कर उनसे जबरदस्ती नृत्य कराया गया।

इस कथित घटना का एक वीडियो क्लिप भी सामने आया है।

देखमुख ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी जांच करने के लिए अधिकारियों की चार सदस्यीय एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। उन्हें दो दिनों में एक रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।’’

मंत्री के यह घोषणा करने से पहले मुनगंटीवार ने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को न केवल इस तरह की घटना पर ध्यान देना चाहिए बल्कि कड़ी कार्रवाई भी करनी चाहिए।

उन्हें जवाब देते हुए देशमुख ने कहा, ‘‘घटना के बारे में सारी जानकारी ली जा रही है। पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।’’

इस पर आपत्ति जताते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि पुलिस के पास घटना की पूरी जानकारी पहले से है।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘अगर पुलिस मशीनरी 15,000 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी जानकारी नहीं ले रही है, तो फिर इस सरकार की जरूरत क्यों है?"

भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि (इस घटना की) वीडियो क्लिप है। उन्होंने कहा कि वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि लड़की को निर्वस्त्र कर नाचने के लिए मजबूर किया गया जो एक गंभीर मामला है।

विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘हमारी अपेक्षा है कि आप संवेदनशील तरीके से इस घटना पर तत्काल कार्रवाई करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू