लाइव न्यूज़ :

आगरा में पुलिस चौकी में आग लगाने का मामला, चार पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: January 1, 2021 20:43 IST

Open in App

आगरा, एक जनवरी उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रैक्टर हादसे में एक युवक की मौत के बाद भड़की भीड़ द्वारा पुलिस चौकी में आग लगाने की घटना के बाद ताजगंज के पुलिस निरीक्षक, तोरा चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिय गया है तथा पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया है ।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शुक्रवार सुबह तक आगजनी के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने ताजगंज के पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुमार, तोरा चौकी प्रभारी मनोज पंवार और ट्रैक्टर का पीछा करने वाले सिपाही अजयपाल और मनोज को निलंबित कर दिया । उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

गौरतलब है कि आगरा में 31 दिसंबर को ताजगंज की तोरा चौकी क्षेत्र में पुलिस को देख ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने गति तेज कर दी, जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में गिर गई और इस हादसे में चालक की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और तोरा चौकी में तोडफ़ोड़ की तथा सामान बाहर निकाल कर उसमें आग लगा दी। भीड़ ने पुलिसकर्मियों की पिटाई भी की ।

पुलिस ने इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं, इसमें हंगामा, तोडफ़ोड़, आगजनी करने पर 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और और शुक्रवार सुबह तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच बैठा दी गयी है। पूरी घटना की जांच करायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित