लाइव न्यूज़ :

अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने का मामला : वाजे मुंबई में एनआईए के समक्ष पेश हुए

By भाषा | Updated: March 13, 2021 17:37 IST

Open in App

मुंबई, 13 मार्च पुलिस अधिकारी सचिन वाजे शनिवार को दक्षिण मुंबई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के समक्ष पेश हुए और पिछले महीने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से लदे एसयूवी वाहन पाए जाने के मामले में अपना बयान दर्ज कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस निरीक्षक कंबाला हिल स्थित एजेंसी के दफ्तर में सुबह करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे।

कार्माइकल रोड स्थित अंबानी के आवास के पास खड़ी एक एसयूवी में 25 फरवरी को विस्फोटक पाए जाने के मामले की जांच एनआईए कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी वाजे से मामले के सिलसिले में सूचना चाहती है, इसलिए वह एनआईए के दफ्तर में आए।

अंबानी के आवास के पास खड़े वाहन में विस्फोटक और एक धमकी भरा पत्र पाया गया था। एसयूवी मनसुख हिरन की थी, जिन्होंने दावा किया था कि एक हफ्ते पहले वह चोरी हो गई थी। मामला तब और उलझ गया जब मनसुख भी पांच मार्च को ठाणे के नजदीक क्रीक में मृत पाए गए।

हिरन की पत्नी ने वाजे पर अपने पति की संदिग्ध मौत में संलिप्त होने के आरोप लगाए थे। इसी हफ्ते वाजे को मुंबई अपराध शाखा से हटा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा