लाइव न्यूज़ :

अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने का मामला: वाजे से जुड़ी दो और लग्जरी कार जब्त

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:53 IST

Open in App

मुंबई, 18 मार्च राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को दो और लग्जरी कार जब्त कीं, जिन्हें मुंबई के निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि एक टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो कार ठाणे के साकेत क्षेत्र में वाजे के आवास के बाहर खड़ी मिली।

इसके अलावा आज एक मर्सिडीज कार भी जब्त की गई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह कहां से बरामद हुई।

मामले में अब तक जब्त किए गए वाहनों की संख्या पांच हो गई है जिनमें एक अन्य मर्सिडीज, एक स्कोर्पियो तथा एक इनोवा कार शामिल है।

वाहनों को यहां कुंबाला हिल स्थित एनआईए कार्यालय लाया गया।

सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने बृहस्पतिवार को दो पुलिसकर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया जिनमें वाजे का एक सहयोगी और एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शामिल हैं।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ आवास के बाहर पच्चीस फरवरी को जिलेटिन की छड़ों से भरी कार मिलने के मामले में एनआईए ने शनिवार रात वाजे को गिरफ्तार किया था।

मामले को लेकर उठते सवालों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का एक कम महत्वपूर्ण पद पर तबादला कर दिया था। उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत नगराले को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

एनआईए ने मामले की जांच के क्रम में मंगलवार को काले रंग की एक मर्सिडीज कार बरामद की थी और इससे विस्फोटक से लदी एसयूवी की वास्तविक नंबर प्लेट भी बरामद की थी।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिंह का तबादला उनके कुछ सहकर्मियों द्वारा ‘‘गंभीर और अक्षम्य गलतियां’’ किए जाने के बाद किया गया।

सिंह के तबादले के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त का तबादला यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से जुड़े प्रकरण की जांच ‘‘उचित तरीके से और बिना किसी बाधा के’’ हो।

देशमुख ने कहा कि एनआईए और महाराष्ट्र एटीएस द्वारा प्रकरण की जांच ‘‘पेशेवर’’ तरीके से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि एनआईए और एटीएस से संबंधित जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

देशमुख ने कहा, ‘‘यह (सिंह का तबादला) कोई प्रशासनिक तबादला नहीं है। एनआईए और एटीएस द्वारा की गई जांच में कुछ चीजें सामने आई हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस प्रमुख (सिंह) के कुछ सहकर्मियों ने कुछ गंभीर गलतियां कीं। वे अक्षम्य गलतियां हैं। इसलिए, उनका तबादला कर दिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

भाजपा और मनसे के इन आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कि अधिकारियों के राजनीतिक आकाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है, देशमुख ने कहा, ‘‘एनआईए और एटीएस पेशेवर तरीके से जांच कर रही हैं। जो भी दोषी है, वे निश्चित तौर पर पता लगा लेंगी।’’

अंबानी के घर के बाहर विस्फोटों से भरी एसयूवी मिलने के मामले में वाजे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

संबंधित एसयूवी के मालिक रहे कारोबारी मनसुख हिरेन की मौत के मामले में भी वाजे को संदिग्ध माना जा रहा है। हिरेन ठाणे जिले में पांच मार्च को मृत मिले थे।

हिरेन की हत्या के मामले की जांच एटीएस कर रही है और मामले में इसने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

कारोबारी की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी पत्नी ने वाजे पर आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट