लाइव न्यूज़ :

अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने का मामला: वाजे से जुड़ी एक और लग्जरी कार जब्त

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:53 IST

Open in App

मुंबई, 18 मार्च राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को एक और लग्जरी कार जब्त की, जिसे मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो कार ठाणे के साकेत क्षेत्र में वाजे के आवास के बाहर खड़ी मिली।

वाहन को यहां कुंबाला हिल स्थित एनआईए कार्यालय लाया गया।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ आवास के बाहर पच्चीस फरवरी को जिलेटिन की छड़ों से भरी कार मिलने के मामले में एनआईए ने शनिवार रात वाजे को गिरफ्तार किया था।

मामले को लेकर उठते सवालों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का एक कम महत्वपूर्ण पद पर तबादला कर दिया था। उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत नगराले को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

एनआईए ने मामले की जांच के क्रम में मंगलवार को काले रंग की एक मर्सिडीज कार बरामद की थी और इससे विस्फोटक से लदी एसयूवी की वास्तविक नंबर प्लेट भी बरामद की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल