लाइव न्यूज़ :

अंबानी के आवास के पास विस्फोटक लदी गाड़ी मिलने का मामला : तिहाड़ जेल से मोबाइल जब्त

By भाषा | Updated: March 12, 2021 13:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास से बरामद एसयूवी के मामले में आतंकी घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए जिस मोबाइल फोन पर ‘टेलीग्राम’ चैनल तैयार किया था उसे तिहाड़ जेल से जब्त किया गया है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया था कि मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास के पास एसयूवी में विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाले जैश-उल-हिंद संगठन का ‘टेलीग्राम’ चैनल दिल्ली के ‘‘तिहाड़ इलाके में’’ बनाया गया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल प्रशासन से संपर्क किया।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया, ‘‘तिहाड़ जेल प्रशासन ने एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसके बारे में संदेह है कि उसी से टेलीग्राम चैनल शुरू किया गया था और आतंकी कृत्यों की जिम्मेदारी ली गयी थी।’’

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया, ‘‘विशेष प्रकोष्ठ से मिली सूचना के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने जेल से एक मोबाइल फोन जब्त किया जहां पर आतंकवाद के कई दोषी बंद हैं। आशंका है कि टेलीग्राम चैनल शुरू करने के लिए इस फोन का इस्तेमाल किया गया और आतंकी कृत्यों की जिम्मेदारी ली गयी।’’

अधिकारी ने बताया कि तिहाड़ जेल से जब्त मोबाइल सेट के संबंध में फॉरेंसिक विश्लेषण और आगे जांच की जाएगी।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि पुलिस ने एक निजी साइबर एजेंसी की मदद से उस फोन की लोकेशन पता की, जिस पर टेलीग्राम का चैनल बनाया गया था।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि फोन की लोकेशन दिल्ली की तिहाड़ जेल के पास है।

गौरतलब है कि 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटक से लदी एक एसयूवी मिली थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 26 फरवरी को टेलीग्राम एप पर चैनल शुरू किया गया और अंबानी के आवास के बाहर गाड़ी लगाने के लिए जिम्मेदारी लेने वाला संदेश 27 फरवरी की रात को एप पर पोस्ट किया गया।

संदेश में क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान करने की मांग की गयी और एक लिंक भी उसमें दिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि लिंक उपलब्ध नहीं था जिसके बाद जांच करने वाले अधिकारियों को संदेह हुआ कि किसी ने शरारत की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जैश-उल-हिंद का एक और संदेश 28 फरवरी को आया जिसमें दावा किया गया कि घटना में संगठन की कोई भूमिका नहीं थी।

आरंभ में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मामले में जांच शुरू की। यह गाड़ी मनसुख हिरन के पास थी। हिरन की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मामले को महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को स्थानांतरित किया गया।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने विस्फोटक लदी गाड़ी की बरामदगी के मामले में जांच का जिम्मा सोमवार को अपने हाथ में ले लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह