लाइव न्यूज़ :

शराब पार्टी के बाद तीन लोगों की मौत मामला : पुलिस ने कहा, “जांच में शराब में नहीं मिला जहर”

By भाषा | Updated: July 29, 2021 19:15 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 29 जुलाई इंदौर में शराब पीने के बाद तीन लोगों की संदिग्ध विषाक्तता से मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। इस बीच, पुलिस का कहना है कि अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की जांच में शहर के उन दो शराब बार से लिए गए मदिरा नमूनों में जहर नहीं मिला है जहां इन लोगों ने शराब पी थी।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनीष कपूरिया ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने दोनों बारों से शराब के नमूने लेकर नजदीकी राऊ कस्बे की एफएसएल भेजे थे। जांच में इन नमूनों में जहर नहीं मिला है।’’

उन्होंने बताया कि शराब पार्टी के बाद दम तोड़ने वाले लोगों के विसरा की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। डीआईजी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले छह दिन के दौरान शहर के दो अलग-अलग बार में शराब पार्टी के बाद सागर (30), शिशिर तिवारी (30) और सचिन गुप्ता (39) की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि इनमें से तिवारी के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत के कारण के तौर पर किसी जहरीली वस्तु के सेवन का संदेह जताया, जबकि सागर की मृत्यु के तुरंत बाद उसके परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए महाराष्ट्र ले गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि सागर और तिवारी छोटा बांगड़दा क्षेत्र के एक शराब बार में अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी में शामिल हुए थे, जबकि गुप्ता ने मरीमाता इलाके के एक बार में शराब पी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल