लाइव न्यूज़ :

मनसुख हिरेन की मौत का मामला: फडणवीस ने पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार करने की मांग की

By भाषा | Updated: March 9, 2021 16:08 IST

Open in App

मुंबई, नौ मार्च भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने यहां उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास हाल ही में पाई गई विस्फोटकों से लदी एसयूवी (स्कॉर्पियो) के कथित मालिक मनसुख हिरेन की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत होने के सिलसिले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी की मंगलवार को मांग की।

हिरेन वाहनों के कलपुर्जे (ऑटो पार्ट्स) के डीलर थे।

महाराष्ट्र विधानसभा में फडणवीस की इस टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ। सत्तारूढ़ दल शिवसेना ने दादरा एवं नगर हवेली से लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की कथित आत्महत्या का मुद्दा उठाया।

शोरगुल के बीच विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के शीघ्र बाद उसे एक बार फिर 30 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

बाद में फडणवीस ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य इस बात पर सहमत हुए हैं कि इस मुद्दे पर गृह मंत्री का बयान आने तक सदन में कोई कामकाज नहीं होगा।

इसके बाद, फिर से दो बार 15-15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

गौरतलब है कि 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में अंबानी के आवास के पास एक स्कॉर्पियो वाहन में जिलेटिन की 20 छड़ें पाई गई थीं।

पुलिस ने बताया था कि यह गाड़ी 18 फरवरी को चोरी हो गई थी। पिछले शुक्रवार को ठाणे जिले में हिरेन का शव मिलने के बाद यह रहस्य और गहरा गया।

सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले फडणवीस ने दावा किया कि हिरेन की पत्नी ने यह बयान दिया था कि उनके पति की पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे ने हत्या कर दी होगी।

सदन में विपक्षी नेता ने वाजे को भारतीय दंड संहिता की धारा 201 (अपराध के साक्ष्य को गायब करने) के तहत गिरफ्तार करने की मांग की।

वहीं, फडणवीस के आरोपों का जवाब देते हुए शिवसेना नेता एवं राज्य के संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने लोकसभा सदस्य डेलकर के सुसाइड नोट में जिक्र किये गये लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की।

वहीं, फडणवीस ने कहा, ‘‘मेरे पास (डेलकर का) सुसाइड नोट है, प्रशासक (केंद्र शासित क्षेत्र दादरा एवं नगर हवेली) के सिवा किसी के नाम का जिक्र नहीं है। प्रशासक किसी पार्टी के नहीं हैं। ’’

गौरतलब है कि दादरा एवं नगर हवेली से सात बार के सांसद डेलकर (58) का शव दक्षिण मुंबई के होटल से 22 फरवरी को बरामद हुआ था।

इसबीच, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को राज्य विधानसभा को बताया कि कि लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की मुंबई में हुई मौत की जांच एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल