लाइव न्यूज़ :

नौसैनिक को अगवा कर जिंदा जलाने का मामला फर्जी लगता हैः पुलिस

By भाषा | Updated: February 25, 2021 00:08 IST

Open in App

पालघर, 24 फरवरी महाराष्ट्र के पालघर पुलिस ने बुधवार को बताया कि जो नौसैनिक जली हुई हालत में मिला था, उसके अपहरण की कहानी फर्जी लगती है।

पुलिस ने बताया कि नौसेना के लीडिंग सीमैन सुरजकुमार मितिलेश दुबे(27) मुंबई के पास पालघर जिले में पांच फरवरी को जली हुई हालत में मिले थे और मरने से पहले पुलिस को बताया था कि तीन लोगों ने 30 जनवरी को चेन्नई हवाई अड्डे के बाहर से बंदूक के बल पर उनका अपहरण कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि झारखंड के रहने वाले दुबे कोयंबटूर नौसेना अड्डे पर तैनात थे। वह शेयर बाजार में नुकसान की वजह से भारी कर्ज में थे और अवसाद में थे।

पालघर के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस बात की छानबीन अब भी की जा रही है कि क्या दुबे को सच में अगवा किया गया था और जिंदा जलाया गया था या यह खुदकुशी का मामला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे