लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म की कोशिश का मामला : फरार स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 8, 2021 14:07 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), आठ दिसंबर जिले में व्यावहारिक परीक्षा की आड़ में दो लड़कियों को दूसरे स्कूल ले जाकर उनसे बलात्कार करने की कोशिश के आरोपी स्कूल प्रबंधक को मंगलवार देर रात को पुरकाजी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रबंधक फरार था।

अर्जुन सिंह को पकड़ लिया गया जबकि अन्य आरोपी प्रबंधक योगेश चौहान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया और 21 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस बीच, पुलिस ने मंगलवार शाम को दोनों लड़कियों को एक महिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया और आपराधिक दंड संहिता की धारा 364 के तहत उनके बयान दर्ज कराए।

मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया था कि स्कूल के दोनों प्रबंधक 17 लड़कियों को पुरकाजी इलाके के कम्हेडा गांव में व्यावहारिक परीक्षा के लिए एक अन्य स्कूल ले गए थे जहां उन्हें रात भर रहना था।

एक अन्य स्कूल में रात को रुकने के दौरान प्रबंधकों ने दो लड़कियों को पानी में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उनसे दुष्कर्म की कोशिश की।

यह घटना तब सामने आयी जब लड़कियां घर लौटी और उन्होंने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी और उन्होंने पुरकाजी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई नहीं की।

बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक प्रमोद उत्वाल के हस्तक्षेप के बाद दोनों स्कूल प्रबंधकों पर मामला दर्ज किया गया।

पुरकाजी पुलिस थाने के एसएचओ वी के सिंह का मामले में अपनी ड्यूटी में कथित तौर पर लापरवाही बरतने के लिए पुलिस लाइंस तबादला कर दिया गया।

दोनों स्कूल प्रबंधकों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 328 और 354 तथा बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की धारा सात और आठ के तहत मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए