लाइव न्यूज़ :

बरेली में छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 15:20 IST

Open in App

बरेली, 20 जनवरी उत्तर प्रदेश में बरेली के इज्जत नगर क्षेत्र में एक शिक्षिका की नाबालिग बेटी से आठवीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और उसके तीन परिजनों के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

इज्जत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक के के वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और परिजनों द्वारा जान से मरने की धमकी देने का मामला मंगलवार की रात दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी कक्षा आठवीं का छात्र है।

उन्होंने बताया कि एक शिक्षिका ने आरोपी के घर के सामने मकान लिया था और डेढ़ साल से उसकी छात्रा से दोस्ती थी। पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा है।

पुलिस ने बताया कि शिक्षिका ने शिकायत में कहा है कि मंगलवार की अपराह्न वह बैंक गई थी और जब वापस लौटी तो उन्होंने देखा कि आरोपी छात्र उनकी 12 साल की बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह चाकू से हमला करने की धमकी देकर भाग गया।

निरीक्षक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए