लाइव न्यूज़ :

देशमुख के खिलाफ आरोपों का मामला: सीबीआई ने सिंह, वाजे के बयान दर्ज किए

By भाषा | Updated: April 8, 2021 21:05 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच के सिलिसले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के बयान दर्ज किए हैं।

यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।

बंबई उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद सीबीआई की एक टीम सिंह द्वारा देशमुख पर लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के लिए दो दिन पहले दिल्ली से मुंबई पहुंची।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सीबीआई ने आरोपों के सिलिसले में परमबीर सिंह और सचिन वाजे के बयान दर्ज किए हैं। उनके बयान बुधवार और बृहस्पतिवार को दर्ज किए गए।’’

वाजे उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में फिलहाल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में है। वह कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या की जांच के घेरे में भी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सीबीआई की टीम ने मुंबई के सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल और अधिवक्ता जयश्री पाटिल के बयान भी दर्ज किए हैं।’’

जयश्री की याचिका पर ही उच्च न्यायालय ने सीबीआई को देशमुख के खिलाफ आरोपों की जांच की प्रारंभिक जांच का निर्देश दिया था।

सिंह ने मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से अपने तबादले के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि देशमुख ने वाजे से बार और रेस्तराओं से हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करने को कहा था।

उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त पाटिल ने वसूली की मंत्री की मांग के बारे में सूचना दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग