लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर आईएस की विचारधारा की वकालत करने का मामला : तमिलनाडु के चार जिलों में तलाशी

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:31 IST

Open in App

चेन्नई, 25 जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी समूह और कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर की विचारधारा की कथित रूप से वकालत करने वाले एक चरमपंथी की फेसबुक पोस्ट से जुड़े एक मामले में तमिलनाडु के चार जिलों में छह स्थानों पर तलाशी ली है।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अब्दुल्ला और उसके सहयोगियों के तंजावुर, मदुरै, थेनी और तिरुनेलवेली जिलों में स्थित आवासों की तलाशी ली गई।

अधिकारी ने बताया कि अप्रैल में थेप्पाकुलम थाने में एक शिकायत देकर आरोप लगाया गया था कि अब्दुल्ला ने फेसबुक पर भड़काऊ संदेश पोस्ट किए हैं, जिनमें धार्मिक आधार पर लोगों को भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और खिलाफत स्थापित करने के लिए उकसाया गया था, इस प्रकार भारत की एकता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा था।

एनआईए के अधिकारी ने कहा कि चरमपंथी ने आईएस आतंकी समूह और हिज़्ब-उत-तहरीरी की विचारधारा की वकालत की। तमिलनाडु पुलिस ने मदुरै में एक प्राथमिकी दर्ज की थी और बाद में इस मामले को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, लैपटॉप सहित 22 डिजिटल उपकरण और अपराध संकेती सामग्री वाली कई पुस्तिकाएं बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है