लाइव न्यूज़ :

कॉलेज प्राचार्य पर जातिगत टिप्प्णी को लेकर एससी-एसटी कानून के तहत मामला नहीं बनता : दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: September 10, 2021 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर दिल्ली पुलिस ने यहां एक अदालत को सूचित किया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ एक बर्खास्त प्रोफेसर के खिलाफ कथित जातिवादी टिप्पणी करने को लेकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत और भादंसं के तहत आपराधिक साजिश का कोई मामला नहीं बनता है।

पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय की एक बर्खास्त सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर दायर की गई कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) में अदालत को यह जानकारी दी।

महिला सहायक प्रोफेसर का आरोप है कि प्राचार्य ने चार प्रोफेसरों के साथ मिलकर जातिगत दुर्भावना को बढ़ावा देते हुए जाली दस्तावेज और झूठे रिकॉर्ड बनाकर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की साजिश रची थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चारू अग्रवाल के समक्ष नौ सितंबर को दायर एटीआर में पुलिस ने कहा कि प्राचार्य के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम की धारा तीन के तहत या भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत आपराधिक साजिश, आपराधिक धमकी अथवा फर्जी साक्ष्य गढ़ने का कोई मामला नहीं बनता है।

पुलिस ने आगे कहा कि शिकायत प्राचार्य, चार प्रोफेसरों और अन्य ज्ञात और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ है, फिर भी शिकायत में प्राचार्य को छोड़कर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ एक भी शब्द का उल्लेख नहीं किया गया है।

पुलिस निरीक्षक राजीव शाह ने कहा कि शिकायतकर्ता पहले ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण के लिए संसदीय समिति से संपर्क कर चुकी है लेकिन अब तक उसके पक्ष में कोई आदेश या राय नहीं आई है।

पुलिस ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को यह भी बताया कि शिकायतकर्ता ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था लेकिन उसकी सभी याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं