लाइव न्यूज़ :

अमानवीय तरीके से मवेशियों को ले जाने के मामले में तीन पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 19, 2021 15:42 IST

Open in App

पालघर, 19 जनवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले में मवेशियों को कथित तौर पर अमानवीय तरीके से ट्रक में भरकर ले जाने के मामले में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के खानिवाडे टोल नाका पर एक ट्रक को रोका और जांच के दौरान पाया कि उसमें बकरी और भेड़ समेत 250 मवेशियों को अमानवीय तरीके से भरा गया हैं। इन्हें राजस्थान ले जाया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक का चालक घटनास्थल से भागने में सफल रहा जबकि उसके सहायक को पकड़ लिया गया। वाहन में एक बकरी मरी हुई मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 8.40 लाख रुपये मूल्य के इन मवेशियों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही ट्रक को भी जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता अधिनियम के प्रावधानों के तहत चेन्ना खान, गुलाम खान और ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी इस इस संबंध में गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह