लाइव न्यूज़ :

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निधन की अफवाह फैलाने पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 23, 2021 14:40 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 23 अप्रैल पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों से मचे बवाल के बाद पुलिस ने यहां अज्ञात आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को आपराधिक मामला दर्ज किया।

सर्राफा पुलिस थाने के प्रभारी सुनील शर्मा ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि स्थानीय भाजपा नेता और पूर्व पार्षद सुधीर देड़गे की शिकायत पर यह मामला भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया, "शिकायतकर्ता ने महाजन (78) के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाह की पोस्ट से जुड़ा एक स्क्रीनशॉट भी हमें सौंपा है। हम साइबर जांच के जरिये पता लगाने की कोशिश करेंगे कि सोशल मीडिया पर इस अफवाह की शुरुआत आखिर किस व्यक्ति ने की थी?"

थाना प्रभारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर ऐसे संदेश प्रसारित करने के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत रोक लगा रखी है जिनसे समाज और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ता हो।

महाजन के स्थानीय समर्थकों में गिने जाने वाले देड़गे ने पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि 78 वर्षीय भाजपा नेता के निधन की झूठी खबर से जन मानस में "गहरा मानसिक क्षोभ" उत्पन्न हुआ और इस खबर के खिलाफ आम लोगों की भावनाएं भड़कने और उनकी भीड़ जमा होने की आशंका पैदा हो गई थी।

गौरतलब है कि महाजन के निधन की अफवाहों का बाजार बृहस्पतिवार रात इस कदर गर्म हो गया था कि कांग्रेस नेता शशि थरूर और कुछ मीडिया संगठनों तक ने ट्विटर पर महाजन के निधन की गलत जानकारी पोस्ट कर दी थी। भाजपा नेताओं ने जब कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पूरी तरह स्वस्थ हैं, तो थरूर और अन्य ने अपने ट्वीट हटा लिए थे।

इस बीच, थरूर ने शुक्रवार को ट्विटर पर बताया कि उन्होंने महाजन के बेटे से फोन पर बात की है और 78 वर्षीय भाजपा नेता के निधन की गलत जानकारी के ट्वीट के लिए उनसे क्षमा याचना की है।

महाजन के निधन की अफवाहों के जोर पकड़ने के बाद उनके छोटे बेटे मंदार महाजन ने बृहस्पतिवार रात वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि उनकी मां एकदम स्वस्थ हैं। मंदार ने लोगों से अपील भी की थी कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें।

महाजन के एक स्थानीय सहयोगी ने बताया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को बुधवार शाम बुखार की शिकायत पर शहर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के बाद अब उन्हें बुखार नहीं है और वह आरटी-पीसीआर जांच में कोविड-19 से भी मुक्त पाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहीं महाजन की हालत एकदम ठीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू