लाइव न्यूज़ :

दलित लड़की के यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:29 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), एक अगस्त अमेठी जिले के जामो क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक दलित नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप में एक समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि कथित पीड़िता के पिता द्वारा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसके गांव के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के एक लड़के ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर सात महीने तक उसका यौन शोषण किया। लड़की के गर्भवती होने पर इसकी जानकारी हुई।

सूत्रों के मुताबिक लड़की के पिता का कहना है कि जब वह इस पूरे मामले को लेकर शिकायत करने लड़के के घर पहुंचा तो उसे यह कहकर घर से भगा दिया गया कि अगर वह नहीं गया तो उसे गोली मार दी जाएगी। उसका यह भी दावा है कि लड़के के परिजन में उससे कहा कि लड़की का धर्म परिवर्तन कराने के बाद ही उससे अपने बेटे की शादी करेंगे।

अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 506 (जान से मारने की धमकी) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 की धारा 3, 5(1), तथा पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे