लाइव न्यूज़ :

बलिया में महंत के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 6, 2021 19:24 IST

Open in App

बलिया (उप्र) छह मार्च बलिया जिले के प्रसिद्ध खैरा मठ के महंत मौनी बाबा के खिलाफ अदालत के आदेश पर दुष्कर्म की एक नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

महंत पर 17 वर्षीया एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

उभांव थाना के प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय के गत तीन जनवरी के आदेश पर उभांव थाना क्षेत्र के खैरा ग्राम स्थित खैरा मठ के महंत मौनी बाबा के खिलाफ शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत महंत के खिलाफ यह नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई।

किशोरी ने आज पत्रकारों से कहा, ''महंत उसका नजदीकी रिश्तेदार है और उसके पिता की मौत के बाद उसकी पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन देकर उसे मठ में लाया था। वह पिछले पांच साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा था।’’

पीड़िता ने कहा, ‘‘वह पिछले दो साल से अधिक समय से न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन न्याय नहीं मिलने पर उसने अदालत में वाद दायर किया था।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय कार्यालय से आदेश बिलम्ब से थाना को प्राप्त हुआ, जिस कारण प्राथमिकी दर्ज करने में देरी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित