लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 17, 2021 19:56 IST

Open in App

सोनीपत (हरियाणा), 17 अप्रैल जिले की बड़ी औद्योगिक क्षेत्र निवासी एक महिला की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में व्यक्ति पर उससे दो लाख रुपये लेने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर थाना बड़ी पुलिस ने आरोपी सतपाल के खिलाफ बलात्कार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह पिछले कई साल से पहले पति से अलग रह रही थी, इसी दौरान उसका संपर्क सतपाल से हुआ और दोनों साथ रहने लगे। उसने बताया कि सतपाल ने उसे शादी करने का झांसा दिया और दो साल तक उसके साथ बलात्कार करता रहा।

महिला ने बताया कि सतपाल ने दोनों के संबंध के बारे में किसी को बताने पर उसके स्वजनों को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सतपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र