लाइव न्यूज़ :

सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पर जन्मतिथि का अलग अलग विवरण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: November 24, 2020 15:30 IST

Open in App

वाराणसी, 24 नवंबर उत्तर प्रदेश के घोसी से बसपा के सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती पर दो अलग अलग मुकदमों में जन्म तिथि का विवरण अलग अलग देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला के साथ साथ उसके एक सहयोगी पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत के आदेश पर कैंट थाने में धारा 419, 420, 466, 467, 120B के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अतुल राय के अधिवक्ता अनुज यादव ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसपी यादव के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

अधिवक्ता ने बताया कि अतुल राय के भाई पवन कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में धारा 156(3) के तहत आवेदन किया था। इस आवेदन में कहा गया था कि युवती ने दो अलग अलग मुकदमों में जन्मतिथि का विवरण अलग अलग दिया था।

अधिवक्ता ने बताया कि आरोप लगाने वाली युवती ने 2019 में सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमे उसने हाई स्कूल के अंक पत्र के अनुसार जन्मतिथि 10 जून 1997 दर्ज कराई थी। जबकि इसके पूर्व युवती ने 2015 में उप्र कॉलेज के तत्कालीन अध्यक्ष अमृतेश के खिलाफ शिवपुर थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमे युवती ने जन्मतिथि 10 मार्च 1997 बताकर खुद को बालिग बताया था।

आवेदन में कहा गया कि युवती ने जन्मतिथि के साक्ष्यों को लेकर अदालत और थाने को गुमराह किया था जिसमे इसका साथी भी संलिप्त है।

अदालत में कल सुनवाई के समय सभी साक्ष्यों को रखा गया। सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसपी यादव की अदालत ने युवती और उसके साथी पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया। इसके बाद युवती और उसके साथी पर कैंट थाने में धारा 419, 420, 466, 467, 120B के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है