लाइव न्यूज़ :

फिल्म का सेट तैयार करने के दौरान कोरोना संबंधी नियमों का पालन नहीं करने पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 3, 2021 10:41 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र), तीन अप्रैल महाराष्ट्र के पालघर जिले में फिल्म का सेट तैयार करने के दौरान कोविड-19 निर्देशों का पालन नहीं किए जाने के संबंध में पुलिस ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ सदस्यों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मामला बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पालघर में वसई के सनसिटी ग्राउंड में 24 मार्च को फिल्म का सेट तैयार करने का काम चल रहा था। उस वक्त वहां सैकड़ों लोग काम कर रहे थे। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो एक भी कामगार मास्क लगाए हुए नहीं मिला और ना ही उचित दूरी के नियमों का पालन हो रहा था।

मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्त कार्यालय के तहत माणिकपुर थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘फिल्म का सेट तैयार करने से जुड़ी टीम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक के आदेश की अवज्ञा), 269 (जानलेवा बीमारी के संक्रमण को फैलाने के लिए जिम्मेदार लापरवाही भरा कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में और जानकारी नहीं दी कि किस फिल्म के लिए सेट तैयार किया जा रहा था।

महामारी शुरू होने के बाद से महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे ज्यादा 47,287 मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों