लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन कर जन्मदिन की पार्टी के लिए 500 लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 19, 2021 11:46 IST

Open in App

ठाणे, 19 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बिवली में जन्मदिन की पार्टी के लिए कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने करीब 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कल्याण डोम्बिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने एक बयान में बृहस्पतिवार को बताया कि देसलेपाडा में 17 और 18 फरवरी की दरम्यानी रात जन्मदिन की पार्टी का आयोजन हुआ था।

केडीएमसी के वार्ड अधिकारी अक्षय गडगे को शिकायत मिली थी कि एक स्थानीय निवासी का जन्मदिन मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे और इस दौरान मास्क पहनने, उचित दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का पालन नहीं किया गया।

बयान के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद निगम के अधिकारियों ने परिसर का दौरा किया और पार्टी का आयोजन करने वालों और इसमें शामिल होने वालों समेत करीब 500 लोगों के खिलाफ मनपाडा थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 269 और 270 (संक्रामक बीमारी फैलाने के लिए लापरवाह कृत्य), 188 (लोक सेवक के आदेश का उल्लंघन) तथा आपदा प्रबंधन नियंत्रण नियमों की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन