लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में नस्लीय टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:28 IST

Open in App

ईटागनर, 24 मई अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी करने और ''राज्य के लोगों के प्रति द्वेष उत्पन्न करने'' के लिये एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

यूट्यूब चैनल पर ''पारस ऑफिशियल'' के रूप में पहचाने जाने वाले पारस सिंह ने रविवार को की गई पोस्ट में कांग्रेस विधायक निगोंग इरिंग को ''गैर-भारतीय'' और ''राज्य को चीन का हिस्सा'' बताया, जिससे अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में आक्रोश उत्पन्न हो गया।

इससे पहले आज दिन में डाली गई एक वीडियो में उसने अपनी टिप्पणियों को लेकर माफी मांगी।

डीजीपी आर. पी. उपाध्याय ने कहा, ''नस्लीय घृणा के लिये पारस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और ईटानगर की साइबर अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है।''

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट कर यू-ट्यूबर की टिप्पणी की निंदा की और कहा कि ''इस वीडियो का मकसद अरुणाचल प्रदेश की जनता के प्रति द्वेष और घृणा उत्पन्न करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग