लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव से ‘हाथापाई' करना महिला नेता को पड़ा महंगा, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 13, 2020 13:24 IST

देवरिया सीट पर अगले माह होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मुकुंद भास्कर मणि को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की नेता तारा यादव देवरिया सीट से मुकुंद को टिकट दिए जाने से काफी नाराज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाथापाई करने वाली महिला नेता तारा यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ भी जिले के कोतवाली थाने में सोमवार की शाम को मामला दर्ज कर लिया गया है। तारा यादव और उनके अज्ञात समर्थको के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है ।

देवरिया: जनपद में कांग्रेस के जिला कार्यालय पर हो रही बैठक में पार्टी के नेताओं से कथित तौर पर हाथापाई करने वाली महिला नेता तारा यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ भी जिले के कोतवाली थाने में सोमवार की शाम को मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तारा यादव और उनके अज्ञात समर्थको के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है । तारा यादव ने दो दिन पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था।

इस प्रकरण में जबाबी कार्रवाई करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जुलेखा खातून ने भी तारा यादव के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी और आरोप लगाया कि देवरिया सदर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में तारा यादव ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर उनके और राष्‍ट्रीय सचिव के साथ मारपीट की। इसके साथ ही उनके सामने आपत्तिजनक हरकत भी की। इस तहरीर के आधार पर तारा यादव और अज्ञात समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी चन्द्र भान सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की नेता तारा यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । देवरिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में टिकट को लेकर कांग्रेस की स्थानीय इकाई के बीच आपसी विरोध देखने को मिला था। मामले को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय सचिव की बैठक में हुई कथित मारपीट के सिलसिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, अनुशासनहीनता के आरोप में दो नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था । गौरतलब है कि देवरिया सीट पर अगले माह होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मुकुंद भास्कर मणि को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की नेता तारा यादव देवरिया सीट से मुकुंद को टिकट दिए जाने से काफी नाराज हैं। उनका आरोप है कि मुकुंद बलात्कार के एक मामले में आरोपित रहें हैं, इसलिए उनको टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। शनिवार को उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक में अचानक उस वक्‍त हंगामा खड़ा हो गया जब टिकट न मिलने से नाराज तारा यादव ने राष्‍ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन नाइक पर हमला बोल दिया।

नाइक से हो रही हाथापाई को देखकर पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए। उन्‍होंने कथित तौर पर तारा यादव को पीटा और उनको धक्‍का देकर बैठक से बाहर निकाल दिया। बैठक में हुई हाथापाई और विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं दीनदयाल यादव और अजय कुमार सैंथवार को तत्‍काल प्रभाव से पार्टी से निष्‍कासित कर दिया था। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह