लाइव न्यूज़ :

रतन टाटा की कार के नंबर के साथ जालसाजी के लिये महिला के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 6, 2021 00:52 IST

Open in App

मुंबई, पांच जनवरी मुंबई में अपनी कार की पंजीकरण संख्या के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ कर उसे उद्योगपति रतन टाटा की कार की नंबर प्लेट जैसा कर लेने के लिये मंगलवार को एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन के लिये टाटा की कार के खिलाफ काटा गया ई-चालान महिला के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला ने अपनी पसंद की नंबर प्लेट रखने के लिये उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे यह पता नहीं चल पाया कि उसने कार का जो नंबर बदला है वह टाटा की कार के नंबर जैसा हो गया है।

पुलिस को जाली नंबर प्लेट वाली एक कार के बारे में शिकायत मिली थी। कार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने पाया कि इस कार की मालिक महिला निजी कंपनी की निदेशक है।

जांच में पता चला कि उसने वास्तविक नंबर प्लेट के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की क्योंकि वह अपनी पसंद की नंबर प्लेट रखना चाहती थी।

पुलिस ने कहा कि महिला के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 420 और 465 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए