लाइव न्यूज़ :

गिलानी के बारे में फर्जी सूचना फैलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:33 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 अप्रैल जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के बारे में फर्जी सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में जम्मू कश्मीर की बडगाम जिला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है । एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

एक ट्वीटर खाते पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी थी जिसमें अलगाववादी नेता ने बच्चों की हत्या और धार्मिक स्थलों के अपमान के खिलाफ कथित रूप से आम बंद का आह्वान किया था । इस ट्वीटर हैंडल के बारे में दावा​ किया गया कि यह गिलानी का आधिकारिक ट्वीटर खाता है ।

गिलानी द्वारा हस्ताक्षरित इस प्रेस विज्ञप्ति में पिछले शुक्रवार से चार मुठभेड़ों में मारे गये 12 आतंकवादियों का हवाला दिया गया था । इनमें से एक मुठभेड़ मस्जिद में हुयी थी जिससे इस अभियान में मस्जिद को भारी क्षति पहुंची थी ।

बडगाम पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ''सैयद अली शाह गिलानी के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार यह ट्वीट फर्जी है और पाकिस्तान से किसी ने यह जारी किया है । हिंसा भड़काने के लिये सोशल मीडिया के माध्यम से जिन लोगों ने इसे प्रसारित किया है पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है ।''

इस बीच कश्मीर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक विजय कमार ने लोगों से कहा है कि सोशल मीडिया अफवाह पर ध्यान नहीं दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह