लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस सांसद पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:57 IST

Open in App

हैदराबाद, 14 अप्रैल तेलंगाना के नलगोंडा जिले में नागार्जुन सागर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में प्रचार के दौरान काफिले संबंधी निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के उल्लंघन को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, राज्य के एक मंत्री, एक कांग्रेस सांसद और अन्य नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्य में मंत्री जी जगदीश रेड्डी और सांसद ए रेवंत रेड्डी तथा अन्य के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। ये मामले कोविड महामारी के दौरान किसी काफिले में वाहनों की संख्या के संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिशानिर्देशों के अनुसार काफिले में सुरक्षा वाहनों के अलावा केवल पांच वाहनों की ही अनुमति थी लेकिन इन नेताओं के काफिले में अधिक वाहन थे।

नलगोंडा जिले के पुलिस अधीक्षक ए वी रंगनाथ ने कहा, "हमने वीडियो फुटेज मंगाए और पाया कि काफिलों में वाहनों की संख्या अधिक थी, इसलिए हमने मामले दर्ज किए।"

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि टीआरएस उम्मीदवार नोमुला भगत और भाजपा उम्मीदवार पी रवि कुमार नाइक के खिलाफ भी मामले दर्ज किए हैं। उनके खिलाफ कोविड नियमों का पालन नहीं करने को लेकर मामले दर्ज किए गए हैं।

नागार्जुन सागर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 17 अप्रैल को होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे