लाइव न्यूज़ :

उप्र में धर्मांतरण रोधी कानून के तहत दो के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 1, 2020 19:28 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, एक दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में नए धर्मांतरण रोधी कानून के तहत दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पुरा गांव के रहने वाले अक्षय त्यागी ने आरोप लगाया है कि नदीम और सलमान उसकी पत्नी पर धर्म परिवर्तन करने और नदीम से शादी करने का दबाव बना रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नदीम और सलमान के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैर कानूनी धर्मांतरण निषेध अध्यादेश 2020 और भारतीय दंड संहिता की धारा 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह इस कानून के तहत दर्ज किया गया जिला में पहला मामला है।

सहारनपुर जिले की एक फैक्ट्री में ठेकेदार के तौर पर काम करने वाले शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।

त्यागी ने कहा कि वह आरोपियों से बचने के लिए अपनी पत्नी के साथ पैतृक गांव पुरा आ गया है लेकिन वे लगातार उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।

अध्यादेश के जरिये लाए गए नए धर्मांतरण रोधी कानून के तहत अगर महिला ने सिर्फ शादी के लिए धर्म बदला है तो शादी अमान्य हो जाएगी और जो लोग शादी के बाद अपना धर्म बदलना चाहते हैं उन्हें जिलाधिकारी को आवेदन देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह