लाइव न्यूज़ :

भिवंडी में पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार को लेकर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:49 IST

Open in App

ठाणे, 29 जनवरी महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक यातायात कांस्टेबल के साथ कथित रूप से गाली-गलौज करने एवं उनके साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) बालासाहब पाटिल ने बताया कि कोंगांव थाने में सुनील उर्फ मोहम्मद (35) और सोफिया अशरफ शेख (42) के विरूद्ध भादसं की धारा 353 (जनसेवक पर हमला) एवं संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार यातायात कांस्टेबल कल्याण-भिवंडी सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उसी बीच आरोपी की कार सामने से तेज रफ्तार से आयी।

अधिकारी के मुताबिक कांस्टेबल का हाथ कार के शीशे से लग गया एवं शीशा टूटकर गिर गया। इस पर कांस्टेबल लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर कार में सवार लोगों के पास गये।

पाटिल ने बताया कि जब कांस्टेबल ने कार का फोटो खींचा एवं आरोपियों से कार सड़क के एक तरफ ले जाने को कहा, तब महिला ने उन्हें गालियां दीं एवं उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता को चोट लगी है लेकन अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर