लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री के लिए अपशब्द का उपयोग करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 14, 2021 15:13 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश) 14 मई उत्तर प्रदेश के खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी के लिए कथित रूप से अपशब्द का उपयोग करने के मामले में दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

सिकंदरपुर थाना के प्रभारी विपिन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र के लिलकर गांव के अजीत राय की शिकायत पर उनके गांव के ही रहने वाले निरंजन राय व जितेंद्र यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है ।

उन्होंने बताया कि अजीत राय ने शिकायत की है कि निरंजन राय व जितेंद्र यादव ने उन्हें मोबाइल फोन पर अपशब्द कहे तथा जान से मारने की धमकी दी और इनके द्वारा खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी को भी अपशब्द कहा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

प्राप्त् जानकारी के अनुसार, निरंजन राय भाजपा का जिला पंचायत सदस्य पद का उम्मीदवार रहा है तथा भाजपा का मंडल पदाधिकारी है जबकि जितेंद्र यादव स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह